Love Ghazal Hindi Lyrics/है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए

Love Ghazal Hindi Lyrics/है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए.....

Love Ghazal Hindi Lyrics/है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए
Love Ghazal Hindi Lyrics/है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए.....

               Love Ghazal Lyrics Hindi

है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए!
जिस तरह से भी हो ये मौसम बदलना चाहिए||

अब तो मज़हब कोई ऐसा भी चलाया जाए!
जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए||

जिसकी ख़ुशबू से महक जाय पड़ोसी का भी घर!
फूल इस क़िस्म का हर सिम्त खिलाया जाए||

आग बहती है यहाँ गंगा में झेलम में भी!
कोई बतलाए कहाँ जाके नहाया जाए||

प्यार का ख़ून हुआ क्यों ये समझने के लिए!
हर अँधेरे को उजाले में बुलाया जाए||

मेरे दुख-दर्द का तुझ पर हो असर कुछ ऐसा!
मैं रहूँ भूखा तो तुझसे भी न खाया जाए||

जिस्म दो होके भी दिल एक हों अपने ऐसे!
मेरा आँसू तेरी पलकों से उठाया जाए|| 

गीत उन्मन है, ग़ज़ल चुप है, रूबाई है दुखी!
ऐसे माहौल में ‘नीरज’ को बुलाया जाए||

# गोपाल दास नीरज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ